मेरठ, मार्च 19 -- मेरठ। मेडिकल अस्पताल में मरीजों के लिए चार लिफ्ट है। इन लिफ्टों में एक ही संचालित हो रही है। इसके अलावा एक लिफ्ट को चिकित्सक अपने-अपने विभाग की ओटी में जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। दोपहर बाद चिकित्सकों की लिफ्ट बंद कर दी जाती है। केवल एक ही लिफ्ट चल रही जो बिना लिफ्ट मैन के है। मरीज भी बिना लिफ्ट मैन के लिफ्ट से आना जाना सुरक्षित नहीं समझते है। इसी वजह से मरीज भी ऊपर की मंजिलों में बने वार्डों, ओटी में परिजनों का कंधे का सहारा लेकर जाते हैं या फिर स्ट्रेचर, व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते हैं। नहीं मिलते स्ट्रेचर व्हीलचेयर मरीजों को ऊपर की मंजिल में जाने के लिए स्ट्रेचर, व्हीलचेयर नहीं मिल पाते हैं। क्योंकि मरीजों के हिसाब से स्ट्रेचर, व्हीलचेयर की लम्बी वेटिंग रहती है। मजबूरी में तीमारदार अपने मरीजों को गोल रैम्प से ऊपर की...