वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। सामनेघाट स्थित जजेज गेस्ट हाउस के पास से लंका पुलिस ने मंगलवार देर रात चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। इनकी निशानदेही पर चोरी की 6 बाइकें और बरामद की गई। इनमें डॉक्टरों की बाइकें भी थीं, जिसे आरोपियों ने बिहार में झोपड़-पट्टी में रहने वालों को डेढ़ से दो हजार रुपये में बेची थी। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने लंका थाने में बुधवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी बिहार के कैमूर (बिहार) के चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया गांव निवासी सौरभ सिंह उर्फ टाइगर और राहुल पासवान हैं। दोनों बीएचयू ट्रामा सेंटर, बीएचयू परिसर से बाइकें चोरी करते थे। पहले गायत्रीनगर कॉलोनी के पास बबूल की झाड़ियों में छिपा देते थे। बाद में सड़क मार्ग से बिहार ले जाते थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर लंका राजकुमार शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.