अल्मोड़ा, अप्रैल 21 -- जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को भी विरोध जारी रखा। अब तक समस्याओं का निदान नहीं होने पर नाराजगी जताई। जल्द समस्याओं के निदान की मांग की। शुक्रवार को भी प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कहा कि डॉक्टर लंबे समय से तीन सूत्रीय समस्याओं के निदान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो सका है। ना ही उन्हें मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर अतिरिक्त वेतन दिया जा रहा है। ना ही एसडीएसीपी योजना अब तक लागू हो सकी है। डॉक्टरों ने पहाड़ी क्षेत्र में सेवा दे रहे डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर 50 फीसदी अतिरिक्त वेतन, सुगम-दुर्गम क्षेत्र का व्यवहारिक रूप से निर्धारण, एसडीएसीपी योजना लागू करने की मांग की। यहां संघ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.