सीतामढ़ी, जनवरी 10 -- सीतामढ़ी। शुक्रवार को कड़ाके की ठंड के बीच सदर अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दोपहर करीब दो बजे से ओपीडी के विभिन्न विभागों में मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते रहे, लेकिन इमरजेंसी छोड़ अन्य सभी विभागों में डॉक्टर पहुंचे ही नहीं। हालत यह रही कि शाम चार बजे के बाद ठंड और इंतजार से परेशान मरीजों का सब्र टूट गया और अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। शुक्रवार को ओपीडी की सेकेंड पाली में अस्पताल का समान्य, शिशु, महिला वार्ड समेत ईएनटी (कान-नाक-गला) अन्य सभी विभागों का संचालन नहीं हुआ। अस्पताल कर्मियों का कहना है कि ठंड के मौसम में सेकेंड पाली में ओपीडी और ईएनटी विभाग प्रायः नहीं चलते, जबकि सामान्य वार्ड में चिकित्सक आते हैं। लेकिन शुक्रवार को सामान्य वार्ड में भी समय पर चिकित्सकों की मौजूदगी नहीं रही, जिससे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.