फतेहपुर, जनवरी 8 -- खागा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदों अपनी ही विभागीय उपेक्षा और अधिकारियों की अनदेखी के चलते 'बीमार' है। फस्र्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद यहां डॉक्टरों की जबरदस्त कमी है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते अस्पताल का पूरा लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। गुरुवार को लखनऊ से आई जांच टीम ने अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर कई खामियों को नोट किया। दोपहर करीब दो बजे स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन योजना भवन लखनऊ के अधिकारी डॉ. रोहित दीक्षित व जिला सलाहकार मातृ स्वास्थ्य डॉ. आलोक कुमार सीएचसी पहुंचे। जांच टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को हर एक बिंदु पर परखा और मौके पर पाई गई कमियों को दर्ज किया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों, सफाईकर्मी एवं स्वीपर की कमी पाई गई। महिला एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर मरीजों...