रांची, जनवरी 31 -- रांची। आगामी बजट से स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और इलाज की लागत कम होने की उम्मीद जताई है। डॉक्टरों का मानना है कि दवाओं, जांच और सर्जरी पर टैक्स राहत देने से मध्यम वर्ग को बड़ी वित्तीय सुरक्षा मिलेगी और देश का स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा। उम्मीद है कि बजट में सरकारी अस्पतालों को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा, जिससे आम मरीजों को सस्ता और बेहतर इलाज मिल सकेगा। - डॉ. अभिषेक सिन्हा बजट से प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में मुफ्त दवाओं और सस्ती जांच सुविधाओं के विस्तार की बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं, जो राहत प्रदान करेंगी। -डॉ. अंबुज श्रीवास्तव ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की उम्मीद है, ताकि दूरदराज के इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से पहुंच सकें। -डॉ. विकास कुमा...