धनबाद, अप्रैल 20 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता अग्निशमन सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) के अंतर्गत शनिवार को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी में फायर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन के दौरान शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व फायर ऑफिसर लक्ष्मण प्रसाद ने किया। उन्होंने अपनी टीम के साथ डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों को आग से बचाव एवं फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया। फायर ऑफिसर ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर आग लगने की संभावनाएं अधिक होती हैं। इसलिए सतर्कता और तैयारी बेहद जरूरी है। उन्होंने फायर एक्सटिंग्यूशर के सही प्रयोग, अलार्म सिस्टम और आपातकालीन निकासी प्रक्रिया की जानकारी दी। मौके पर मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ यूके ओझा, वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सुमन, डॉ एलबी टुडू, डॉ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.