संतकबीरनगर, मार्च 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव हमेशा बना रहता है। वर्तमान में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। मौसम के बदलते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए दूर-दूर के गांवों से अस्पताल पहुंच रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों की कमी से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है। अस्पताल पर महिला रोग विशेषज्ञ कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा अस्पताल में कार्यरत कई चिकित्सक, स्टॉफ नर्स ऐसे हैं जिनकी मूल तैनाती सीएचसी हैंसर पर हैं लेकिन उनसे दूसरे स्वास्थ्य केन्द्र में काम लिया जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.