बलिया, फरवरी 18 -- बिल्थरारोड। भाजपा की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत रविवार को नगर के वार्ड नंबर 12 स्थित एक प्रेक्षागृह में समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान करीब डेढ़ सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए नए लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह में पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर दिनेश्वर सिंह, दिलीप सिंह, चुन्नू सिंह,शुशीला भारती, सतीश गुप्ता, अरूण कांत तिवारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...