गोपालगंज, अगस्त 17 -- बरौली। एक संवाददाता जिले में गण्डक नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। नेपाल के तराई व पहाड़ी इलाको में रूक-रूककर बारिश हो रही है। जिससे वाल्मीकि नगर बराज से पानी का डिस्चार्ज भी घट-बढ़ रहा है। शनिवार को बराज से अधिकतम डिस्चार्ज डेढ़ लाख क्यूसेक हुआ था। लेकिन, रविवार को डिस्चार्ज घटकर एक लाख पर पहुंच गया। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल इंजीनियरों ने बताया कि नदी का जलस्तर जिले में खतरे के निशान से बहुत नीचे है। डिस्चार्ज बढ़ने से जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन, अब तेजी से जलस्तर घटने लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.