जौनपुर, अगस्त 31 -- गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने साधना गौड़ के घर को निशाना बनाया। चोर डेढ़ लाख रुपये के जेवर और कपड़े उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। परिवार के लोगों ने बताया कि चोर खिड़की तोड़कर घर में घुस गये। कमरे में रखा कपड़े से भरा एक सूटकेस, सोने की अंगूठी, चेन, झाली और चांदी के पायल उठा ले गये। परिवार के लोग अगले कमरे में सोये थे। जिससे उन्हें चोरी की भनक नहीं लगी। सुबह उठने ओर चोरी की जानकारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...