चित्रकूट, जनवरी 13 -- एक भैंस के दो दावेदार होने के मामले को पुलिस डेढ़ माह में भी हल नहीं कर पाई। काफी प्रयास के बाद दोनो पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई और फैसला भैंस पर छोंडते हुए उसे पांच सौ मीटर की दूरी पर एक मैदान में भैंस को छोंडा गया। आखिरकार भैंस कुछ समय में अपने असली मालिक के ठिकाने पहुंच गई। कस्बे के शिवनगर निवासी आरती पांडेय पत्नी अनिल पांडेय की करीब तीन वर्षीया भैंस बीते एक नवंबर को घास चरते हुए चमरौंहा की तरफ निकल गई। इसके बाद भैंस वापस नहीं लोटी। भैंस मालिक ने उसे काफी खोजा। काफी प्रयास के बाद भैंस को 38 दिन बाद कस्बे से लगभग 12 किमी दूर टिकरी गांव में शिवलाल के घर पर अनिल पांडेय ने बंधा पाया। पहचान करने के बाद जब शिवलाल से भैंस वापस मांगा तो उसने यह कहकर साफ मना कर दिया है कि उसने रिश्तेदारों के यहां से खरीदा ...