उरई, जनवरी 6 -- उरई। करीब डेढ़ माह के बाद झांसी कानपुर रेलमार्ग पर 11123 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। मंगलवार को पहले दिन गाड़ी एक घंटे लेट उरई स्टेशन पर आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।लोगों को इस गाड़ी का लंबे समय से इंतजार था, जो अब जाकर पूरी हो गई है। रेल यात्रियों ने बताया कि अप व डाउन की दोनों गाड़ियां चलने से अब लोगों को बरौनी से ग्वालियर आने, जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...