प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 15 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सांगीपुर पुलिस ने अवैध गांजा, नकदी और बाइक समेत एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। सांगीपुर थाना के दरोगा विनय प्रताप सिंह सोमवार को गश्त पर निकले थे। इस बीच क्षेत्र के जायसवाल तिराहा के समीप से आरोपी सरपतहा मिश्रपुर निवासी अनिल मिश्र उर्फ तावड़े पुत्र रामराज मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो 465 ग्राम अवैध गांजा, बिक्री से मिले 47,280 रुपये के साथ ही एक बाइक बरामद की है। एसओ राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गांजा की पुड़िया बनाकर बेचता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...