मधुबनी, फरवरी 15 -- लदनियां। थाना क्षेत्र के गजहरा गांव में गुरुवार की रात पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. दयाकांत झा के घर हुई भीषण डकैती मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी डॉ. झा के भतीजे शुभम कुमार के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर दर्ज की गई। प्राथमिकी के अनुसार 20 से 25 की संख्या में मौजूद डकैतों ने कुल 55 भरी सोना, 3 . 6 किलोग्राम चांदी व 30 रती हीरा जड़ित तीन अंगूठियां लूट लिए। लूटे गए सभी जेवरातों की अनुमानित कीमत 1 . 54 करोड़ मानी जा रही है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इधर एसपी द्वारा डीएसपी की देखरेख में एसआईटी टीम गठित की गई है, जो अपराधियों तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। गृहस्वामी की सुरक्षा की दृष्टि से 5 की संख्या में पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। जगह- जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.