फरीदाबाद, फरवरी 11 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। सेक्टर-8 थाना पुलिस ने शहर की एक आयरन-स्टील कारोबारी फर्म की शिकायत पर पंचकूला स्थित एक कंपनी और उसके संचालक के खिलाफ करीब 1.58 करोड़ रुपये मूल्य का पिग आयरन उधार लेकर भुगतान न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मथुरा रोड स्थित नॉर्दर्न इंडिया कॉम्प्लेक्स से संचालित मणि महेश मेटालिक्स के प्रोपराइटर राजेश अग्रवाल ने बताया कि वह आयरन एवं स्टील (पिग आयरन) का कारोबार करते है। आरोप है कि पंचकूला के सेक्टर-5, सिटी सेंटर स्थित एस.के. कंपनी के प्रोपराइटर संजय कोहली ने 30 दिन के क्रेडिट पर माल की सप्लाई ली। बताया गया है कि 22 नवंबर से 13 दिसंबर 2025 के बीच कई टैक्स इनवॉइस के माध्यम से बड़ी मात्रा में पिग आयरन की सप्लाई की गई। सभी बिलों में भुगतान की अवधि 30 दिन अंकित थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.