सासाराम, दिसम्बर 16 -- डेहरी, एकसंवाददाता। थाना क्षेत्र के पाली पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को 92.67 किलोग्राम गांजे के साथ पुलिस ने पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार की है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 10 लाख रुपए के आस-पास बताई जा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत डेहरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...