सीवान, सितम्बर 14 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डेहरी बाजार पर शुक्रवार की शाम बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक डेहरी गांव के स्वर्गीय शिवनाथ यादव का 45 वर्षीय पुत्र सतेन्द्र यादव बताया जाता है। घटना के बारे स्थानीय लोगों ने बताया कि वह शुक्रवार की देर शाम किसी काम से घर से डेहरी बाजार आया हुआ था। बाजार में लगे बिजली के पोल में करंट प्रवाहित हो गया था, जिसके संपर्क में आने से उसने घटनास्थल पर हीं दम तोड़ दिया था। हालांकि परिजन उसे निकट के जनता बाजार में एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से उसके घर व गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। शव के साथ लिपटकर पत्नी संजू देवी एवं इकलौती पुत्री का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.