मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो 2026 में मुजफ्फरपुर नगर निगम या स्मार्ट सिटी का स्टॉल लगेगा। इसका आयोजन पटना के गांधी मैदान में 26 फरवरी से 2 मार्च तक होना है। इसमें स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), अमृत योजना, स्मार्ट सिटी आदि के तहत निगम या स्मार्ट सिटी के स्तर पर किए गए कार्यों का प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार होगा। इसको लेकर नगर विकास व आवास विभाग ने राज्य के सभी नगर निकायों के साथ ही स्मार्ट सिटी को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने एसोसिएशन को 10 लाख की राशि उपलब्ध कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.