नई दिल्ली, फरवरी 22 -- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप सुपर-8 मुकाबले में डेविर मिलर ने दमदार प्रदर्शन किया है। पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने अच्छी शुरुआत की थी। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में ही अफ्रीका को तीन झटके दे दिए थे। हालांकि डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने इसके बाद पारी को संभाला और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत अफ्रीका शुरुआती झटकों के बाद उबरने में सफल रहा। इस दौरान स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक पूरा किया। डेविड मिलर ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि अफ्रीका के दूसरे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.