जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- जमशेदपुर। रेलवे ने आद्रा डिवीजन में डेवलपमेंट वर्क को लेकर कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसमें टाटा से होकर चलने वाली टाटा-आसनसोल मेमू भी शामिल है। यह ट्रेन 11 अक्तूबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा आसनसोल-आद्रा-आसनसोल 12 अक्तूबर, आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 6, 8, 10, 11 और 12 अक्तूबर, आद्रा-बराभूम-आद्रा 12 अक्तूबर और आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू 10 और 12 अक्तूबर को रद्द रहेगी। वहीं, टाटा-आसनसोल-बराभूम मेमू 7 अक्तूबर को आद्रा तक ही चलेगी। इसके अलावा आसनसोल-टाटा मेमू भी आद्रा तक ही जाएगी। वहीं, टाटा-हटिया एक्सप्रेस 8 अक्तूबर को चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी स्टेशन होकर चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.