रांची, अगस्त 5 -- रांची, संवाददाता। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर मंगलवार को राजधानी के पंडरा बाजार और डेली मार्केट की सभी दुकानें बंद रहीं। यहां कारोबारियों ने तीन घंटे स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक कोई कारोबार नहीं हुआ। यहां सन्नाटा पसरा रहा। पंडरा बाजार में आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक जताया। संघ के सचिव रोहित कुमार ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरा राज्य शोकाकुल है। संगठन ने कहा कि शिबू सोरेन न सिर्फ़ एक राजनेता थे, बल्कि झारखंडी स्वाभिमान की आवाज़ थे। उन्होंने जंगल, ज़मीन और जन के अधिकार के लिए जो संघर्ष किया, वह इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। झारखंड राज्य का गठन उनकी सोच, संघर्ष और समर्पण का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.