बरेली, फरवरी 19 -- बरेली। डेलापीर तालाब के आसपास बुधवार सुबह नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया, लेकिन टीम के अतिक्रमण हटाने के कुछ ही देर बाद फिर अतिक्रमण शुरू हो गया। नतीजतन टीम के जाते ही शाम होते-होते हालात फिर जस के तस हो गए। सुबह नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने तालाब के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाकर 32,500 रुपये का जुर्माना वसूला था। कार्रवाई के दौरान विरोध भी हुआ, लेकिन अवैध कब्जे हटा दिए गए। हालांकि टीम के जाते ही दोबारा फड़ें सज गईं और सड़क किनारे अतिक्रमण शुरू हो गया। इससे यातायात फिर बाधित होने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थायी समाधान के बिना ऐसी कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है। लोगों ने मांग की है कि नियमित निगरानी और सख्ती से ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है। राजस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.