नवादा, अप्रैल 27 -- रजौली। संसू रजौली थाना क्षेत्र की हरदिया पंचायत के डेलवा गांव के रेलवे लाइन स्थित तालाब के पास पेड़ से लटके एक युवक की लाश की पहचान हो गई है। वह कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिसका नाम सुनील सिंह है, जो मानसिक रूप से बीमार था। बतादें कि शुक्रवार को डेलवा रेलवे स्टेशन के कुछ ही दूरी पर स्थित तालाब के पास एक पेड़ पर गर्दन में गमछी से बंधे लटका हुआ एक युवक का शव मिला था। इसे देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शव देखने के लिए आस-पास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए सभी ने शव की पहचान करने लगे, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी है। डेलवा स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। इसकी सूचना थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दी गई है। सूचना मिलने के बाद देर शाम रजौली थाने में पदस्थापित पीएसआई सचिन कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.