हजारीबाग, फरवरी 23 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। रवीन्द्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय सम्मान समारोह में डेरोजियो आवासीय विद्यालय हज़ारीबाग को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रमुख ट्रस्टी राजेश राज को झारखंड और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित एवं सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह रामदा बाय विन्धम रांची सरहुल नगर रांची में आयोजित हुआ। ट्रस्टी ने यह सम्मान विद्यालय के स्टाफ, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक निष्ठा, परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...