सहारनपुर, दिसम्बर 5 -- नानौता क्षेत्र के गांव हिमामपुर के समीप स्थित दूध की डेरी का ताला तोड़कर चोरों ने दो भैंस, एक गाय सहित उनके तीन बझड़े चुरा ले गए। पीड़ित किसान ने थाने पर तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला छत्ता निवासी किसान मोहम्मद हसन ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने गांव हिमामपुर स्थित नहर पुल के पास अपने खेत में डेरी बनाई हुई है। गुरुवार रात चोर दीवार फांदकर उनके डेरी फार्म में घुसे और फार्म के पिछले गेट का अंदर से लगा ताला तोड़कर डेयरी में बंधी दो भैंस, गाय और उनके बझड़े चुराकर ले गए। सुबह करीब चार बजे डेरी फार्म पहुंचने पर मोहम्मद हसन को ताला टूटा हुआ और पशु गायब मिले तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। मोहम्मद हसन ने आसपास काफी तलाश किया परन्तु पशुओं का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़ित किसान ने इसकी सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.