चक्रधरपुर, फरवरी 22 -- गोईलकेरा। चक्रधरपुर रेल मंडल के डेरवां और पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर रेल मंडल के डेरवां रेलवे हॉल्ट के पास पोल संख्या 354/7 तथा 354/5 के बीच में शनिवार सुबह अप लाइन पर स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। मृतक की उम्र करीब 70 साल होगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...