चक्रधरपुर, फरवरी 12 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डेरवां हॉल्ट के पास ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोईलकेरा थाना पुलिस गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक गोईलेकरा थाना क्षेत्र के आमझरण गांव निवासी सुदर्शन कुरली का पुत्र शत्रुधन कुरली (18) बुधवार को डेरवां हाट आया था। जहां से लौटने के दौरान डेरवां हाल्ट के पास किलो मीटर संख्या 354,27 ए के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह गोईलकेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...