छपरा, दिसम्बर 2 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के एक बंद घर व विद्यालय से चोरों ने गहने,बर्तन,चावल सहित हजारों रुपए मूल्य के सामान चुरा लिए। जानकारी के अनुसार सूतिहार मठिया के रंजीत कुमार ओझा का पूरा परिवार पटना में रहता है। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने गहने,बर्तन आदि हजारों रूपये मुख्य के सामान चुरा लिए। जब वे सूचना मिलने पर पटना से घर लौटे तो यह पता चला कि चोरों ने सारे गहने व बर्तन चुरा लिए हैं।इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं चोरों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय के स्टोर रूम का ताला तोड़ कर 13 पैकेट चावल चुरा लिए। चोर रात्रि में विद्यालय के स्टोर रूम का ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिए।इस संबंध में प्रधानाध्यक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिक्षकों ने ली टैब से हाजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.