छपरा, मार्च 10 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह में मही नदी में डूब जाने से तीन वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। मृतका साक्षी कुमारी पूर्णाडीह गांव के ही राकेश कुमार की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार का घर मही नदी के बांध किनारे है। उसकी पुत्री बांध पर ही खेल रही थी। इस बीच वह बांध से लुढ़कते हुए नदी के गहरे पानी में चली गई जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची को नदी में गिरते हुए कोई नहीं देखा। इसलिए उसके अचानक गायब हो जाने से परिजन घबरा गए और उसकी खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद घर के सामने ही नदी में तैरता हुआ उसका शव किसी ने देखा। इसके बाद सनसनी फैल गई। घर में चीख पुकार मच गयी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा। राकेश कुमार को एक पुत्र व एक पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.