उरई, दिसम्बर 10 -- जालौन। डेयरी पर काम छोड़ने पर डेयरी संचालक द्वारा फोन पर गाली, गलौज करने एवं दुकान पर बुलाकर मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी हरीशंकर ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी मंडी में संचालित एक डेयरी पर काम करते थे। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने काम बंद कर दिया है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनके फोन पर डेयरी संचालक की मिस कॉल पड़ी थी। जब उसने फोन लगाया तो उन्होंने गाली, गलौज शुरू कर दी और दुकान पर आने के लिए कहा। जब वह दुकान पर पहुंचा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। जब आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की तो देख लेने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...