प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- कुंडा, संवाददाता। डेयरी कारोबार ऐसा क्षेत्र है, जिसमें कम पूंजी में अधिक आय अर्जित की जा सकती है। यह व्यवसाय आत्म निर्भ्रता का सशक्त माध्यम है। यह बातें राजा दिनेश सिंह विज्ञान केन्द्र में दिव्य ज्योति संस्थान के संयोजन में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण में अध्यक्ष डॉ. रणजीत सिंह ने कही। उन्होंने कहा यदि युवा वैज्ञानिक तरीके से पशु पालन करें तो न केवल अपनी आय बढ़ा सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। दो दिवसीय प्रशिक्षण में रोजगार की संभावनाएं, उन्नत दुधारु नस्लों जर्सी, शाहीवाल आदि की पहचान, चयन के तरीके बताए। दिव्य ज्योति संस्थान की ओर से प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक डॉ. प्रसेनजीत देवनाथ, मनीष सिंह, केन्द्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक प्रदीप सिंह, संदीप सिंह, कौशिक यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.