हापुड़, दिसम्बर 6 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी स्थित एक डेयरी के पास रखे पुआल के ढेर में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब 16 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने अथक प्रयास कर शनिवार दोपहर को आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। बताया गया कि आग लगने के कारण करीब 15 लाख रुपये का नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा सिहानी निवासी तनवीर आलम की पिछले करीब दस वर्षों से गांव के बाहर पशुओं की डेयरी है। उनकी डेयरी में सैंकड़ों की संख्या में पशु मौजूद हैं। डेयरी के पास उन्होंने लाखों रुपये का पुआल का ढेर लगाया हुआ है। जोकि चारा में मिलकर पुआल पशुओं को दिया जाता है। शुक्रवार की ...