मथुरा, फरवरी 10 -- थाना अंतर्गत गांव हाथिया में डेयरी का बॉयलर ब्लास्ट होकर डेयरी की दीवार तोड़ते हुए दो सौ मीटर दूर खेतों में जाकर गिरा। धमाके की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। इस दौरान डेयरी में काम करने वाले दो मजदूर घायल हो गए, एक की हालत चिंताजनक है। उसका भरतपुर में उपचार चल रहा है। गनीमत रही जहां बॉयलर गिरा वहां कोई नहीं था, अन्यथा हादसा और गंभीर हो सकता था। बताते चलें कि गांव हाथिया में उम्मेद सिंह ने चार माह पहले 12 लाख का लोन लेकर डेयरी लगाई थी। इसमें उसने प्रोपराइटर अपनी पत्नी ममता को बनाया था। उम्मेद सिंह ने एक माह पहले गजरौला अमरोहा के बांके बिहारी नाम के बॉयलर लगाने वाले से डेरी में बॉयलर लगवाया था। बताते हैं कि रविवार सुबह करीब दस बजे पनीर बनाया जा रहा था, तभी अचानक तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। इसके चलते वहां काम कर रहे दो ...