पटना, फरवरी 12 -- बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के तहत संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान के डेयरी माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार को गुरुवार को भारतीय डेयरी एसोसिएशन की प्रतिष्ठित 'फेलोशिप ऑफ आईडीए' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित 52वीं डेयरी इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में दिया गया। सम्मेलन का थीम 'एम्पावरिंग रूरल इंडिया थ्रू डेयरी एंटरप्रेन्योरशिप' था। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.इंद्रजीत सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ.राकेश कुमार की यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए गौरव का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.