नैनीताल, दिसम्बर 14 -- नैनीताल, संवाददाता। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि डेमोग्राफी में हो रहा बदलाव कोई राजनीतिक बयान नहीं बल्कि, एक यथार्थ है। कुछ तत्व जानबूझकर कुप्रयास कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार दोनों स्तरों पर इस पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इससे पहले रविवार को नैनीताल क्लब स्थित मानस कुंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कोश्यारी ने बीते दिनों अग्निकांड में क्षतिग्रस्त हुए सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का निरीक्षण किया और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को आग लगने के कारणों की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। कोश्यारी ने बताया कि विद्यालय क...