सिद्धार्थ, दिसम्बर 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा रेल प्रखंड के परसा और महादेव बुजुर्ग के बीच बुधवार को डेमू पैसेंजर ट्रेन का ब्रेक लाक हो जाने से ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई। दोनों स्टेशन के बीच करीब सवा घंटे तक पैसेंजर डेमू खड़ी रही। इससे शोहरतगढ़ की तरफ से गोंडा जा रही गोमतीनगर फास्ट पैसेंजर ट्रेन परसा स्टेशन पर ट्रेन पास होने की प्रतीक्षा में काफी देर तक खड़ी रही। इससे दोनों ट्रेनों में बैठे यात्री परेशान रहे। सूचना पर पहुंचे रेल टेक्निशियन बढ़नी व ड्राइवर ने ब्रेक लाक को ठीक किया। इसके बाद डेमू ट्रेन वापस बढ़नी रेलवे स्टेशन गई। तब जाकर दोनों ट्रेनें अपने गंतव्य को रवाना हुई। बुधवार की दोपहर बाद बढ़नी स्टेशन से आगे जाते ही डेमू ट्रेन के एक बोगी में ब्रेक लाक की समस्या आ गई। इससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही थी। ट्रेन चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.