गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर थानाक्षेत्र में डेबिट कार्ड बदलकर एक महिला के खाते से एक लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जालसाज को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रताप विहार निवासी शिवानी भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चार सितंबर 2025 को प्रताप विहार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। घटना के कुछ ही समय बाद उनके बैंक खाते से कुल एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। पीड़िता के अनुसार जब उन्हें खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्...