फरीदाबाद, जनवरी 16 -- फरीदाबाद, संवाददाता। डेबिट कार्ड बदलकर बदमाश ने एक व्यक्ति के खाते से 25 हजार 550 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना 13 जनवरी को हुई। फरीदाबाद के सीआरपीएफ क्वार्टर में रहने वाले विक्रमादित्य यादव ने बताया कि 13 जनवरी को वह एनआईटी पांच नंबर में एटीएम से कुछ पैसे निकालने के लिए गया था। वहां पर उसने नौ हजार रुपये निकाल लिए थे। उसके पीछे एक 30 वर्षीय लड़का खड़ा था। पीड़ित का कहना है कि उसके हाथ से उसका डेबिट कार्ड नीचे गिर गया, जिसे उस लड़के ने उठाकर उसे दे दिया। इसी दौरान उसने डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद जब वह घर वापस आए तो उन्होंने चेक किया तो उसके खाते से 25 हजार 500 रुपये निकल चुके थे। उसके बाद उसने डेबिट कार्ड बंद करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...