गाज़ियाबाद, मई 12 -- गाजियाबाद। चिरंजीव विहार में जालसाजों ने डेबिट कार्ड बदलकर खाते से डेढ़ लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ित जब तक कार्ड ब्लॉक कराता, तब तक आरोपी कार्ड स्वाइप करके रकम निकाल चुके थे। कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चिरंजीव विहार सेक्टर-पांच में रहने वाले आकाश पांडेय का कहना है कि 11 मई की सुबह करीब पौने 11 बजे चिरंजीव विहार गेट स्थित एटीएम बूथ पर पैसे निकालने के लिए गए थे। वह पैसे निकालने की प्रक्रिया शुरू कर ही रहे थे कि पीछे से दो अज्ञात युवक आ गए। आरोप है कि दोनों ने उन्हें बातों में उलझाकर उनका डेबिट कार्ड बदल दिया और वहां से फरार हो गए। शक होने पर उन्होंने अपने पास मौजूद डेबिट कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपना कार्ड ब्लॉक करा दिया। आकाश पांडेय का आरोप है कि ब्लॉक कराने से पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.