बागपत, अक्टूबर 10 -- पुलिस ने शुक्रवार को नगर के नेहरू रोड पर एक मकान में छापा मारकर 150 किलो बने हुए पटाखे बरामद कर आरोपी सुशील कुमार निवासी नेहरू रोड बड़ौत को गिरफ्तार किया। प्रतिबंध के बावजूद दिवाली पर बिक्री के लिए पटाखों को छिपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नेहरू रोड पर मकान में रखे पटाखों को बरामद कर लिया। बताया कि इन पटाखों को दिवाली पर बेचने के लिए रखा हुआ था। इससे पहले भी पुलिस कई जगह से पटाखों को बरामद कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए नेहरू रोड निवासी सुशील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...