नोएडा, फरवरी 5 -- नोएडा, संवाददाता। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में दाखिला पाने के लिए बीते चार दिनों में 1500 से अधिक बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। दो फरवरी से शुरू हुई इस आवेदन प्रक्रिया का पहला दिन पोर्टल का सर्वन न चल पाने के कारण भेंट चढ़ गया था। आवेदन की प्रक्रिया पहले से ही एक माह देरी से चल रही है। आरटीई के तहत पहले चरण में दो फरवरी से 16 फरवरी तक आवेदन किए जाएंगे। दूसरे चरण के आवेदन 21 फरवरी से सात मार्च तक और तीसरे चरण में 12 मार्च से 25 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। आरटीई के तहत पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी) और कक्षा एक में प्रवेश मिलेगा। पहले चरण की लॉटरी 18 फरवरी, दूसरे चरण की नौ मार्च और तीसरे चरण की 29 मार्च को निकाली जाएगी। इसके बाद नामांकन के लिए संबंधित विद्यालयों को आदेश ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.