संतकबीरनगर, सितम्बर 29 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का अभियान संचालित किया जा रहा है। दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में क्षय रोग की महिला मरीजों को खोजने का अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी के साथ बच्चों पर फोकस किया जा रहा है। रूट चार्ट बना कर महिलाओं और बच्चों का स्क्रीनिंग की जा रही है। जिन मरीजों में क्षयरोग पाए जाने की पुष्टि हो रही है उनका इलाज किया जा रहा है। क्षय रोग विभाग के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में तैनात सीएचओ महिलाओं और बच्चों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। जिस किसी भी महिला में क्षय रोग होने की आशंका लग रही है उसको जांच के लिए बलगम जांच केन्द्र पर भेजा जा रहा है। बलगम की जांच में जिस मरीज को टीबी की बीमारी निकल रही है उसका कार्ड बना कर इलाज किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.