आगरा, जनवरी 10 -- ठंड का यह मौसम लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। लोग स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, खांसी, जुकाम के अलावा सामान्य बुखार के मरीज पहुंचे। साथ ही ठंड के मौसम में डायरिया भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। 37 मरीज डायरिया से पीड़ित दिखे। जिला अस्पताल में शनिवार को ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए 986 मरीजों ने पर्चे बनवाए। इसमें बड़े 90 एवं 70 बच्चे सामान्य बुखार से पीड़ित दिखे। वहीं बदलते मौसम में सांस रोगियों की भी तकलीफ बढ़ी है। 140 मरीज सांस को सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें दवाएं लिखी और इमरजेंसी वार्ड में नेब्युलाइजर मशीन के माध्यम से उन्हें भाप लगाई गई। साथ ही मौसम का बदलाव लोगों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त की परेशान कर रहा है। 37 मरीजों को डायरिया से पीड़ित मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.