गोंडा, जुलाई 9 -- नवाबगंज, संवाददाता । पुलिस द्वारा बुधवार की सुबह अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई में जैतपुर माझा क्षेत्र में शराब बनाने की भट्टी पकड़ी है। मौके से 150 लीटर कच्ची शराब, भारी मात्रा में उपकरण, तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई, जबकि 500 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई छापेमारी के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान अनिल निवासी जैतपुर माझा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने शराब बनाने की पुष्टि की। मौके से पुलिस को शराब बनाने के उपकरण जैसे ड्रम, पानी की टंकी, तीन भट्ठी (भदेली), पाइप, और शराब ढोने में इस्तेमाल की जाने वाली तीन मोटरसाइकि...