लखनऊ, अप्रैल 22 -- राजाजीपुरम में बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की 400 मीटर घिसटकर मौत हुई थी। घटना के बाद ड्राइवर कार लेकर भाग गया था। जिसकी तलाश में दो टीमें बनाई गई। पुलिस ने करीब 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले इसके बाद भी ड्राइवर का पता नहीं चल सका है। ठाकुरगंज शेखपुर निवासी सुभाष रविवार रात में बुआ की बेटी की शादी समारोह में शामिल होकर मां राजरानी (60) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रात 1:30 बजे वह राजाजीपुरम स्थित एमआईएस पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आई काले रंग की बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर से राजरानी कार के बोनट में फंस गई थी। कार में फंसकर वह 400 मीटर तक घिसटती गई थी। न्यू टेंपो स्टैंड के पास पहुंचने पर वह छिटककर सड़क किनारे जा गिरी थी। मौके पर ही राजरानी की मौत हो गई थी। वहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.