मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। पूर्व सांसद अजय निषाद ने डेढ़ साल बाद फिर भाजपा में वापसी की है। उन्होंने पत्नी रमा निषाद के साथ शुक्रवार की शाम पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। मौके पर पार्टी के कई वरीष्ठ नेता उपस्थित थे। अजय निषाद ने कहा कि सुबह का भूला शाम को घर वापस आये तो उसे भूला नहीं कहते हैं। यह मेरी घर वापसी है। मुजफ्फरपुर से दो बार सांसद रहे अजय निषाद ने डेढ़ वर्ष पहले लोकसभा चुनाव के समय भाजपा से त्याग पत्र दिया था। अजय निषाद भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट कटने के बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.