मुंगेर, फरवरी 25 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। लगभग डेढ़ वर्ष पुराने प्रेम-प्रसंग से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे आरोपी अमन कुमार को पुलिस ने संग्रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक चौबे ने बताया कि, आरोपी के विरुद्ध गुप्त सूचना के आधार पर आवेदिका के आवेदन पर पूर्व में मामला दर्ज किया गया था।थानाध्यक्ष ने बताया कि, घटना के समय युवती नाबालिग थी, जबकि अब वह बालिग हो चुकी है। वर्तमान में दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाह के लिए तैयार हैं। इसके बावजूद, विधिक प्रक्रिया के तहत फरार आरोपी की गिरफ्तारी आवश्यक थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.