नई दिल्ली, मई 21 -- राजधानी लखनऊ में दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मोहनलालगंज हुलासखेड़ा में बुधवार को एक महिला का शव पड़ा मिला। शरीर पर कई जगह गहरे घाव थे। शव की पहचान करते हुए पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि आसिफ और मुस्कान ने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। विवाद से परेशान आसिफ ने अपनी पत्नी मुस्कान की चाकू से गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद हत्या का हादसा दिखाने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया। बुधवार सुबह हुलाखेड़ा में एक महिला का शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शरीर पर गहरे घाव थे। इससे हत्या किए जाने का अंदेशा हुआ। शव की पहचान मोहनलालगंज निवासी मुस्कान के तौर पर हुई। पति आसिफ से पूछताछ किए जाने पर वह सही जानकारी नहीं दे रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.