बलिया, जनवरी 6 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील से फाइलों के गायब होने का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है। इसको लेकर अधिवक्ता और वादकारी आंदोलन भी कर चुके हैं। करीब डेढ़ साल पहले इस मामले में तत्कालिन तहसीलदार ने दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। अधिवक्ता तहसील में मुकदमों की पैरवी करने के लिए फाइलों की मांग की तो कर्मचारी उन्हें कई दिनों तक टरकाते रहे। इसके बाद वकीलों के साथ वादकारियों ने हंगामा और आंदोलन शुरु किया गया तो मामले की जांच शुरु की गयी। तहकीकात में पता चला कि तहसील की करीब 85 पत्रावलियां गायब है। इनमें अधिकांश भूमि विवाद, नामांतरण और वारासत आदि से जुड़ी हुई थी। मामले ने तूल पकड़ा तो तत्कालिन तहसीलदार सुदर्शन कुमार ने 19 अप्रैल 2024 को पुलिस को तहरीर देकर एमजे ओमप्रकाश पटेल और नजारत अनुसेवक मनोज कुमार के खिलाफ म...